भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीजेपी ने बंगाल में लूटी 100 से ज्यादा सीटें, CRPF ने मुझे...


होमताजा खबरदेश

बीजेपी ने बंगाल में लूटी 100 से ज्यादा सीटें, CRPF ने मुझे धक्का मारा: ममता

Last Updated:

ममता बनर्जी ने हार मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अवैध काम किया है. एसआईआर से लेकर ईवीएम मशीन तक पूरी तरह लूट ली गई है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘लूट लूट लूट हुई है हम जोरदार वापसी करेंगे. चुनाव आयोग ने जानबूझकर बीजेपी को फायदा पहुंचाया है.’

ख़बरें फटाफट

बीजेपी ने बंगाल में लूटी 100 से ज्यादा सीटें, CRPF ने मुझे धक्का मारा: ममताZoom

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की अनैतिक जीत हुई है. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, “BJP ने 100 से ज़्यादा सीटें लूट लीं. चुनाव आयोग, BJP का आयोग बन गया है. मैंने CO और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं. क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है, नैतिक जीत नहीं. चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, PM और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है. यह लूट है, लूट है, लूट है. हम ज़ोरदार वापसी करेंगे.”

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया… यह पक्षपाती है. आप CRPF को देख सकते हैं. उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने. उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं. मैं उम्मीदवार हूँ, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया.”

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे. उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया. मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे. यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है. चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है. SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है. लूट, लूट, लूट हुई है.”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top