![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल … यह संदेश चास नगर निगम के विभिन्न मोहल्लों में अक्सर सुनाई देता था। लेकिन इधर कुछ महीनों से कचरा उठाव के लिए गाड़ी नहीं आ रही है। इससे चास शहर के लोग परेशान हैं। ऐसा ही मामला वार्ड-14 स्थित रामनगर कॉलोनी में देखने को मिला। कॉलोनी के समाजसेवी प्रेम राय, सोमनाथ घोष, प्रमोद कुमार, चंदन सिंह, शिबू कुमार, कैलाश शर्मा आदि ने बताया कि कॉलोनी का पुराना बांध चौक के पास काफी मिन्नतें करने के बाद एक महीने पहले एक डस्टबिन लगवाया गया और लोग डस्टबिन में कचरा डालने भी लगे। लेकिन डस्टबिन लगाया हुआ एक महीना हो गया, लेकिन यहां एक दिन भी कचरा उठाव के लिए गाड़ी नहीं आया। ऐसे में डस्टबिन ओवरफ्लो हो गया और लोग अब कचरा डस्टबिन के बाहर फेंकने लगे हैं। जबकि नियमत: हर दिन कचरा उठाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कचरा का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों को आसपास से गुजरने के लिए नाक बंद करना पड़ रहा है।
Source link