भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धालभूमगढ़ चौक के समीप उभरे गड्ढे के कारण हो रहीं दुर्घटनाएं




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर धालभूमगढ़ चौक स्थित अंडरपास के समीप दोनों और गड्ढा उभर गया है। इस गड्ढे में हल्का बारिश से ही पानी जम जाता है। सड़क पर गड्ढा में पानी जम जाने के कारण लोग अक्सर इस स्थान पर बाइक से गिरकर घायल हो रहे हैं। अगर गड्ढा को जल्द नहीं भरा जाए तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस अंडरपास पर अक्सर वाहनों का भीड़भाड़ रहती है। गड्ढे की मरम्मत करने को लेकर लोगों ने कई बार एनएचएआई के कर्मियों से मांग की है, पर मरम्मत नहीं हुई है। सड़क के ऊपर उभरे हुए गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top