भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेलवे स्टेशन हटाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने किया विरोध, आंदोलन की...




भास्कर न्यूज | छिपादोहर छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन हटाने के प्रस्ताव को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोगों ने टाइगर प्रोजेक्ट के निदेशक के नाम छिपादोहर के प्रभारी वनपाल नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपकर फैसला वापस लेने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि रेल लाइन व स्टेशन हटाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो 13 मई को छिपादोहर रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगें नहीं माने जाने पर वन कार्यालय में भी तालाबंदी की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि छिपादोहर स्टेशन क्षेत्र की लाइफलाइन है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है। जिसमे बारेसांड़, गारू, महुआडांड़ समेत कई गांवों के लोग इसी स्टेशन पर निर्भर हैं। स्टेशन हटने से यहां के लोगों समेत अगल-बगल के गांव के लोग प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग विकास कार्यों के नाम पर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को खत्म कर रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर मुखिया बेरोनिका कुजूर, सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि, प्रभारी वनपाल नवीन प्रसाद, वनरक्षी राहुल कुमार, उप मुखिया दीपा देवी, विजय कुमार प्रसाद, देवनाथ सिंह, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, उपेन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे। लातेहार | झारखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में कई कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। लातेहार के आफताब आलम को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। आफताब ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top