![]()
भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी के ग्राम हरदिया-बंथु-कुम्हारी में नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले बुधवार से आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को यज्ञाचार्य सुनील जी महाराज एवं उनके सहयोगी पुजारियों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार कर वेद पाठ, वेदी मंडप पूजन, धान्याधिवास, घृताधिवास, आरनी मंथन कर विश्व शांति के लिए हवन पूजन कर आहुति दी गई। फिर संध्या बेला में आरती हुई। वहीं यज्ञशाला का परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में 3 मई की सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां कोई फलाहार तो कोई अल्पाहार रहकर यज्ञशाला का परिक्रमा करते हुए स्वयं और अपने-अपने परिजनों के लिए लंबी उम्र की कामना करने में जुटे हुए हैं। यहां यज्ञ के पहले दिन 29 अप्रैल की संध्या 7 बजे से हीं श्री अयोध्या धाम से आई प्रवचन कर्ता अंजलि मिश्रा द्वारा धार्मिक प्रवचन दिया जा रहा है। प्रवचन का आयोजन आगामी 5 मई तक चलेगा। यज्ञ का विसर्जन आगामी 7 मई को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, महाभिषेक, हवन पूर्णाहुति, यज्ञ आरती, महाप्रसाद वितरण एवं यज्ञ विश्राम के साथ होगा। यज्ञ को लेकर पूरे गांव में भक्ति कीे बयार बह रही है। यज्ञ को सफल बनाने में सतीश सिंह, रंजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रामकिंकर सिंह, अलखदेव सिंह, श्याम सिंह, उमेश राणा, गोखुल सिंह, रामव्यास सिंह, हृदय सिंह, ललन राम, जितेंद्र सिंह, कौशल सिंह, शेखर सिंह, राजन सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह, मोहन सिंह, बेलन राम, राजेश राणा, अंकित चंद्रवंशी, वीर सिंह एवं यजमान रामकिंकर सिंह, समुज सिंह, मनोज राम, ललन राम, कारू राम सह पत्नी समेत पूरे गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं।
Source link