भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Koderma Hostel Guard Room Bullets Found


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र उदित राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार शाम छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में गमछे से फंदे पर लटका म

.

प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन घटना के बाद से ही परिजन इसे हत्या करार देते हुए स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात स्कूल पहुंचकर जांच शुरू की।

छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला था।

छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला था।

गार्ड के कमरे से मिले जिंदा कारतूस

पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। स्कूल के गार्ड विकास कुमार के कमरे की तलाशी लेने पर .315 बोर के 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बताया गया कि जब पुलिस स्कूल पहुंची, उस समय गार्ड अपने कमरे में मौजूद नहीं था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां एक प्लास्टिक के मग में रखे कारतूस मिले। बरामदगी के बाद गार्ड को बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

परिजनों का हत्या का आरोप

उधर, छात्र के परिजनों का आरोप है कि उदित राज की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। घटना के बाद परिजन कई बार स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सोमवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिजन लगातार स्कूल आ रहे थे, जिससे गार्ड डरकर अपने कमरे से निकलकर हॉस्टल में चला गया था।

विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिजन लगातार स्कूल आ रहे थे, जिससे गार्ड डरकर अपने कमरे से निकलकर हॉस्टल में चला गया था।

गार्ड है स्कूल संचालक का रिश्तेदार

विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिजन लगातार स्कूल आ रहे थे, जिससे गार्ड डरकर अपने कमरे से निकलकर हॉस्टल में चला गया था। उन्होंने यह भी कहा कि गार्ड के कमरे में कारतूस कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है।

खास बात यह है कि गार्ड विकास कुमार विद्यालय संचालक का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। ——————————————— इसे भी पढ़ें… तबीयत खराब बताकर बुलाया, पहुंचने पर मिला शव:कोडरमा के स्कूल हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे में गमछे के सहारे कर ली खुदकुशी

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के हॉस्टल में एक 10वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधिमाटी निवासी विजय यादव के 17 वर्षीय पुत्र उदित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदित ने हॉस्टल के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र को निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top