भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इंफोसिस, विप्रो, TCS में जॉब दिलाते हैं ये कॉलेज, सरकारी कॉलेज में...


Last Updated:

Jamshedpur Top Private Colleges For B.Tech: बीटेक करने के लिए जमशेदपुर के ये कॉलेज अच्छे माने जाते हैं. अगर सरकारी कॉलेज में एडमिशन नहीं होता है तो आप इनके लिए फॉर्म भर सकते हैं. यहां से पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट अच्छा मिलता है और फीस भी बहुत ज्यादा नहीं है.

जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है. अगर सरकारी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है. शहर में कई ऐसे प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जहां कम फीस में अच्छी पढ़ाई और बेहतर प्लेसमेंट के मौके मिलते हैं. सही जानकारी और सही चुनाव के साथ छात्र यहां से भी शानदार करियर बना सकते हैं.

Netaji Subhas University जमशेदपुर के प्रमुख प्राइवेट संस्थानों में गिना जाता है. यहां B.Tech के लिए Computer Science, Mechanical, Civil, Electrical जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. यूनिवर्सिटी का फोकस स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री ओरिएंटेड पढ़ाई पर है. फीस लगभग 80 हजार से 1.5 लाख रुपये सालाना के बीच होती है. प्लेसमेंट में TCS, Wipro, Infosys जैसी कंपनियां आती हैं, जहां छात्रों को औसतन 3 से 6 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलता है.

R.V.S. College of Engineering and Technology भी एक जाना-माना संस्थान है, जो किफायती फीस और अच्छी शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां Mechanical, Civil, Electrical और Computer Science जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. फीस अपेक्षाकृत कम, करीब 70 हजार से 1.2 लाख रुपये सालाना होती है. प्लेसमेंट में Infosys, Wipro, TCS जैसी कंपनियां आती हैं और औसतन 3 से 5 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर करती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Arka Jain University भी छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री-लिंक्ड कोर्सेज की सुविधा मिलती है. B.Tech में Computer Science, Data Science, AI, Mechanical और Civil जैसे कोर्स पढ़ाए जाते हैं. फीस लगभग 1 से 1.6 लाख रुपये सालाना रहती है. इस यूनिवर्सिटी में Tech Mahindra, Capgemini, HCL जैसी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं, जहां छात्रों को 3 से 5 लाख का पैकेज आसानी से मिल जाता है.

इन सभी कॉलेजों की खास बात यह है कि ये छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी देते हैं. नियमित ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव्स के जरिए छात्रों को जॉब के लिए तैयार किया जाता है. अगर छात्र मेहनत और सही गाइडेंस के साथ आगे बढ़ें, तो प्राइवेट कॉलेज से पढ़कर भी वे लाखों का पैकेज हासिल कर सकते हैं और अपने करियर को नई ऊंचाई दे सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top