भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खूंटपानी प्रखंड के 30 लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का किया गया...




चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत मंगलवार को झारखंड राज्य लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी- जेएसएलपीएस के द्वारा चयनित खूंटपानी प्रखंड के 30 लाभुक दीदियों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय-चाईबासा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री रविंद्र नाथ राउत के कर-कमलों द्वारा लाभुक दीदियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर बताया गया कि उक्त योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई मशीन मिलने से दीदियां अब अपने घर से ही कपड़ा सिलाई का कार्य कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। कार्यक्रम में लाभुक दीदियां, जेएसएलपीएस के कर्मी एवं विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top