भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बरडीहा : दो शराब भट्ठी से 800 किलो जावा नष्ट



भास्कर न्यूज | मझिआंव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा जीका बुकचम के जंगल में अवैध रूप से अलग-अलग चल रहे दो बड़े शराब भट्ठियों पर छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही उक्त भट्ठियों के संचालक फरार हो गए। जबकि पुलिस बल द्वारा 800 किलो अर्ध निर्मित शराब (जावा महुआ) को विनष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी ध्वस्त कर तोड़ दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अवैध कार्य करने वाले कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कार्य करने वाले सभी तरह के कारोबारी गलत धंधा करना छोड़ दें, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top