![]()
पंडरा ओपी क्षेत्र की एलएन. मिश्रा कॉलोनी में गुरुवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने पंडरा ओपी में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता रेणु सिंह (61), पति स्व. केदार सिंह, ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 5:45 बजे अपने पोते को टहला रही थीं। इसी दौरान टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके गले से चेन झपट ली और कटहल मोड़ की ओर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, छीनी गई चेन का वजन लगभग 10 ग्राम तथा लॉकेट का वजन करीब डेढ़ से दो ग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। महिला ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। घटना के बाद पंडरा ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में अपराधियों का फुटेज मिला है। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, सड़क पर निकलें तो सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही भीड़ वाले कार्यक्रमों में शामिल हों।
Source link