भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नए शैक्षणिक सत्र के लिए इको क्लब गठित, दिलाई गई शपथ




भास्कर न्यूज | मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आर.के.पब्लिक स्कूल उचरी मझिआंव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इको क्लब का गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय की सुबह की सभा में प्राचार्य केआर झा ने इको क्लब के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए इको क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पहल सदस्यों में सतत विकास के प्रति जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित करेगी। पर्यावरण की सुरक्षा, पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण करना इस क्लब के मुख्य कार्य हैं। प्राचार्य ने प्रदूषण से बचने के लिए छात्रों को “कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण “पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने जल और ऊर्जा बचाने का भी सुझाव दिया। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष शिक्षाविद् अलखनाथ पांडे ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाएंगी, जो समय की मांग है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं के अलावे कोमल मिश्रा, अनन्या वर्मा, आयुष पांडे,जानवी आनंद,जिया पांडे, ऋषिका कुमारी, निधि प्रिया, खुशबू कुमारी, अंतरा कुमारी, इशिका विश्वकर्मा, आध्या कुमारी, इशु शर्मा, अनुष्का कुमारी, सिंधु कुमारी, अकदास नाज, अमित कुमार, आकृति शर्मा, श्रेया पांडे, सचिन कुमार, अनन्या रानी, अंशिका निधि, संध्या दुबे, अभिषेक राज, दिव्यांग कुमार, रिनी पोंगल, आयुष मुंगन, पलवी सिंह, प्रतीक पांडे, अदिति पांडे एवं रूही सिंह आदि इको क्लब के सदस्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top