भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में गैस से भरा टैंकर पलटा, लगी भीषण आग:चास-पुरुलिया NH-32 पर...




बोकारो में गुरुवार को इथेनॉल गैस लोडेड 16 चक्का टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और रोड जाम लग गया। घटना पिंडराजोरा थाना क्षेत्र स्थित चास-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई। टैंकर में ज्वलनशील इथेनॉल भरा हुआ था, जो अत्यधिक ज्वलनशील और तीखी गंध वाला अल्कोहल होता है। टैंकर के पलटते ही दो मिनट में लग गई आग टैंकर पलटते ही बड़ी मात्रा में इथेनॉल सड़क पर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के करीब दो मिनट बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। चालक को लगी हल्की चोटें आग की भयावहता के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हादसे के तुरंत बाद चालक और खलासी किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे। चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि खलासी पूरी तरह सुरक्षित है। समय रहते दोनों के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई
इधर, घटना के बाद एनएच-32 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग के दोनों ओर आवागमन रोक दिया तथा वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा। दुर्घटना में टैंकर पर लदा पूरा इथेनॉल जलकर नष्ट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top