भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Thalapathy Vijay | Vijay TVK | Tamil Nadu Government | थलापति विजय...


होमताजा खबरदेश

थलापति विजय का बड़ा दांव, TVK के विधायक देंगे इस्तीफा अगर…तमिलनाडु में ट्विस्ट

Last Updated:

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में सियासी उठापटक जारी है. टीवीके की सरकार पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. तमिलनाडु के राज्यपाल दो बार थलापति विजय को उल्टे पांव वापस भेज चुके हैं. अब तक उनकी पार्टी टीवीके को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है. राज्यपाल बहुमत वाला नंबर देखना चाहते हैं. इस बीच थलापति विजय ने बड़ा दांव चल दिया है, जिससे तमिलनाडु की सियासत में हड़कंप मच गया है.

थलापति विजय का बड़ा दांव, TVK के विधायक देंगे इस्तीफा अगर…तमिलनाडु में ट्विस्टZoom

तमिलनाडु की सियासत में नया ट्विस्ट आया है.

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस बरकरार है. थलापति विजय की पार्टी टीवीके को अब तक सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला है. तमिलनाडु के गवर्नर एक्टर विजय की टीवीके को पहले बहुमत वाला नंबर दिखाने को बोल रहे. थलापति विजय दो बार गवर्नर से मिल चुके हैं. दोनों बार निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच खबर है कि तमिलनाडु में थलापति विजय की टीवीके की सरकार न बने, इसके लिए एआईएडीएमके और डीएमके के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज है. यही कारण है कि अब एक्टर विजय ने बड़ा दांव चल दिया है. इससे तमिलनाडु की सियासत में नया ट्विस्ट आ गया है.

जी हां, एक्टर विजय की टीवीके यानी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के सभी 107 विधायक इस्तीफा देंगे अगर डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) तमिलनाडु में सरकार बनाते हैं. सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. यह घटनाक्रम तब सामने आया जब DMK और AIADMK नेताओं के बीच दो बैठकें हुईं. राजनीतिक गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है कि एआईएडीएमके और डीएमके साथ आ सकते हैं. अव्वल तो राज्यपाल के स्टैंड ने इन अटकलों को और बल दे दिया है.

थलापति विजय को किस बात का डर

दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपना करिश्मा दिखा चुके थलापति विजय को एक शंका सता रही है. अब टीवीके (TVK) को शक है कि एआईएडीएमके और डीएमके दोनों पार्टियां मिलकर राज्य में सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी को बाहर रखा जा रहा है.

एक्टर विजय की पार्टी को कितनी सीटें

एक्टर विजय की टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती. इनमें से दो विजय ने जीती हैं. टीवीके के पास 107 विधायक हैं और पार्टी का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उसे सरकार बनाने का पहला मौका मिलना चाहिए. इससे पहले राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने एक्टर विजय को सरकार बनाने का दावा पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि विजय के पास पर्याप्त संख्या नहीं है.

राज्यपाल ने विजय को दिया झटका

इस तरह राज्यपाल ने विजय की बहुमत हासिल करने की योजना को खारिज कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, दो दिनों में हुई दूसरी बैठक में राज्यपाल ने अभिनेता-राजनेता विजय से 118 विधायकों के समर्थन पत्र देने की मांग की. राज्यपाल के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है. टीवीके, कांग्रेस और अन्य नेताओं का कहना है कि बहुमत साबित लोकभवन में नहीं किया जाता है, बल्कि फ्लोर में होता है. कपिल सिब्बल ने भी इस पर सवाल उठाया है.

‘TVK को 6 महीने तक परेशान नहीं करेंगे’: एमके स्टालिन

इधर, तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि टीवीके सरकार बनाने को तैयार है और वह छह महीने तक बिना हस्तक्षेप के देखेंगे. इस बयान के साथ स्टालिन ने एआईएडीएमके और DMK के गठबंधन की संभावना पर चल रही सभी अटकलों को खत्म कर दिया है. स्टालिन ने इशारा किया कि डीएमके नहीं चाहता कि राज्य में कोई संवैधानिक संकट या जल्द चुनाव हो. हालांकि, लॉटरी किंग मार्टिन की पत्नी चाहती हैं कि एआईएडीएमके और टीवीके के बीच गठबंधन हो. इसके लिए वह बैटिंग भी कर रही हैं. अब देखने वाली बात है कि आखिर तमिलनाडु की सियासत में कब तक स्थिरता आती है.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top