भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, कोडरमा… झारखंड के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गरज-चमक के...


Last Updated:

Jharkhand Weather Today: झारखंड के कई जिलों में आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. बता दें कि रांची का मौसम एकदम सुहावना हो गया है. ऐसे में यहां का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

मौसम का उलटफेर:  रांची, कोडरमा... झारखंड के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्टZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड के मौसम में लगातार उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. यहां कई जिलों का अधिकतम तापमान 33-38°C के बीच रहने की संभावना है. जहां सबसे अधिक तापमान पलामू, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम जिलों में 37-38°C तक पहुंच सकता है. जबकि सबसे कम तापमान रांची, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ जैसे जिलों में 20-22°C के आसपास रह सकता है. वहीं, कुछ जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी जिलों में संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के भी चलने की आशंका है. आज पूरे राज्य में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आर्द्रता के कारण गर्मी असहनीय महसूस हो सकती है. वहीं, धनबाद और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके अलावा तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में हीटवेव की तरह गर्मी महसूस हो सकती है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 35/24 110
जमशेदपुर 39/26 130
पलामू 40/26 120
धनबाद 39/26 180

जानें गुरुवार का कैसा था मौसम

बीते दिन गुरुवार को झारखंड में आंशिक बादल छाए रहे. कई जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आई. जहां सबसे ज्यादा गर्मी कोडरमा, चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी जिलों में रही. यहां का अधिकतम तापमान 34-37°C के आसपास पहुंचा है. सबसे कम गर्मी रांची, गुमला, लोहरदगा और हजारीबाग जिलों में देखी गई. यहां का दिन का पारा 32-34°C के बीच रहा. वहीं, बारिश मुख्य रूप से सिमडेगा, रांची, पूर्वी सिंहभूम और आसपास के जिलों में हुई. बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के के कुछ जिलों में 20-30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, लेकिन लोगों को पूरी तरह से गर्मी से राहत नहीं मिली.

बता दें कि अक्सर मई का महीना झारखंड में आमतौर पर गर्म और शुष्क रहता है, लेकिन इस बार पूर्व-मानसून गतिविधियों के कारण छिटपुट बारिश हो रही है. IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी तापमान 30-38°C के बीच रहने वाला है. बता दें कि आज झारखंड में गर्मी का असर कई जिलों में दिखाई देगा, लेकिन कुछ जिलों में बारिश मेहमानों की तरह राहत दे सकती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top