![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-3सी स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-3 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। टीम की इस उपलब्धि से स्कूल के साथ पूरे बोकारो का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 24 जुलाई से नारायण वर्ल्ड स्कूल जमुहार में जारी है। बीपीएस की टीम ने क्वार्टर फाइनल में शारदा ग्लोबल स्कूल रांची को 12-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में शिक्षा निकेतन जमशेदपुर के खिलाफ 18-11 की प्रभावशाली जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया। टीम की इस सफलता में खिलाड़ी आकांक्षा, अंकिता, अनुष्का, अदिति, माही, सिमरन, नंदनी और हर्षिखा का अहम योगदान रहा। वहीं, बास्केटबॉल कोच आकाश कुमार मंडल के प्रशिक्षण और टीम मैनेजर अमरजीत कौर के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर, उप-प्राचार्य अमरीश रंजन पाठक ने टीम, कोच आकाश कुमार मंडल और मैनेजर अमरजीत कौर को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरकर चैंपियनशिप जीतने की शुभकामनाएं दीं।
Source link