भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीबीएसई : जिले के दो केंद्रों पर सप्लीमेंट्री परीक्षा संपन्न



बोकारो | सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा मंगलवार को देशभर में आयोजित की गई। एक दिवसीय इस परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केन्द्र एक सेक्टर-4 स्थित डीपीएस बोकारो और दूसरा सेक्टर-5 स्थित चिन्मय विद्यालय में बनाए गए थे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 1306 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त हुई। प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ केन्द्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों एवं समस्त वीक्षकों के सम्मिलित प्रयास से दोनों केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक अच्छे से संपन्न करा ली गई। कहीं से भी किसी गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है। बताया कि डीपीएस बोकारो में कुल पंजीकृत 843 में से 804 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 39 अनुपस्थित रहे। चिन्मय विद्यालय में कुल 502 परीक्षार्थी शामिल हुए। पंजीकृत कुल 535 विद्यार्थियों में 33 अनुपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top