भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Petrol Price : नोएडा में सस्‍ता तो गाजियाबाद में महंगा हुआ पेट्रोल,...


Last Updated:

Petrol-Diesel Price : कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल दिख रहा है, जिसका असर शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा. आज यूपी से लेकर बिहार तक के कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं.

नोएडा में सस्‍ता तो गाजियाबाद में महंगा हुआ पेट्रोल, पटना में भी बदले दामZoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में फिर उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव धीरे-धीरे खत्‍म तो हो रहा है, लेकिन ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में ज्‍यादा नरमी नहीं दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर बढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है. इसका असर शुक्रवार सुबह देश के तमाम शहरों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी तेल की कीमतों में आज ज्‍यादातर शहरों में बदलाव दिख रहा है. एनसीआर के शहर नोएडा में जहां तेल के दाम गिरे हैं तो गाजियाबाद में महंगा हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे गिरकर 94.74 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 20 पैसे सस्‍ता होकर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 14 पैसे बढ़त के साथ 87.81 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 23 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव तेजी से बढ़कर 102.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़ गया है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 96.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.74 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top