![]()
ईडी ने पूर्वी भारत के अपने सबसे अहम जांच गलियारे झारखंड और पश्चिम बंगाल को अब एक ही कमान के तहत ला दिया है। रांची जोन के जॉइंट डायरेक्टर (जेडी) प्रभाकर प्रभात को कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मार्च 2026 में रायपुर से रांची आए प्रभात को महज दो महीने के भीतर यह अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलना ईडी मुख्यालय की बड़ी रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है। इस फैसले के बाद अब रांची और कोलकाता से जुड़ी जांच फाइलों की मॉनिटरिंग एक ही स्तर पर होगी। इससे दोनों राज्यों के बीच फैले मनी ट्रेल और सिंडिकेट नेटवर्क को ट्रैक करना आसान होगा। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में कोयला, जमीन और अवैध खनन से जुड़े कई मामलों में पैसों का नेटवर्क पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है तकि अवैध कमाई का पैसा कोलकाता की शेल कंपनियों में खपाया गया।
Source link