भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिशु मंदिर की बेटियों ने बढ़ाया मान, इंटर में शानदार प्रदर्शन पर...




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धनपति सिंह देव सरस्वती शिशु मंदिर, धालभूमगढ़ में प्रातःकालीन वंदना सभा के दौरान इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाली विद्यालय की चार छात्राओं को सम्मानित किया गया। चारों छात्राओं ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी इसी विद्यालय से प्राप्त की है, जिससे विद्यालय परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सावित्री दास ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें साधना कुमारी ने विज्ञान संकाय में 93.4 प्रतिशत (467 अंक) प्राप्त कर अनुमंडल में द्वितीय टॉपर, जिले में चतुर्थ टॉपर तथा विद्यालय की प्रथम टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं लक्की साव ने 78 प्रतिशत, अनामिका दास ने कला संकाय में 65 प्रतिशत तथा खुशी कुमारी ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने चारों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर शिक्षक लालटू नामाता, अनिमा दास, रश्मि देवी, सपना मिश्रा तथा विद्यालय सचिव नंदन कुमार सिंहदेव सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top