![]()
धालभूमगढ़ | नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में धालभूमगढ़ में ऑपरेशन सिंदूर शैक्षिक रक्तदान आयोजक समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 104 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्त दान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रत्ना मिश्रा , कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद आरती सामाद, विप्लव साव, देवानंद सिंह, श्रवण सिंह, अर्जुन हंसदा, प्रणव कुमार महतो, कमल मंडल, हर प्रसाद सिंह सोलंकी, अनूप दास, अर्जुन ठाकुर आदि ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर तथा 1 मिनट मौन धारण कर किया। इस शिविर में सदर अस्पताल जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के चिकित्सकों की उपस्थिति में रक्त संग्रह किया गया।
Source link