भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर:मोटरसाइकिल सवार व्यवसायी की मौत, सरिया-राजधनवार मुख्य...




गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में शुक्रवार को सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में झांझ निवासी व्यवसायी रामदेव प्रसाद वर्मा (55) की मौत हो गई। यह घटना बिरनी थाना क्षेत्र के माखमरगो पंचायत भवन के पास हुई। रामदेव प्रसाद वर्मा अपनी बाइक से राजधनवार से सरिया स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक रेनॉल्ट कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रामदेव प्रसाद वर्मा राजधनवार रोड पर अपना प्रतिष्ठान चलाते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की भी मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top