भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिट्टी पानी नहीं, फिर भी उगेंगी ताजी सब्जियां, हाइड्रोपोनिक खेती से बालकनी-छत...


Last Updated:

Farming Without Soil: बदलते समय के साथ खेती का तरीका भी तेजी से बदल रहा है. पहले जहां खेती के लिए बड़ी जमीन और ज्यादा पानी की जरूरत होती थी, वहीं अब नई तकनीकों ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. गांव में रहने वाले किसानों के पास आमतौर पर जमीन की कमी नहीं होती, इसलिए वे आसानी से सब्जियां, अनाज या हरा चारा उगा लेते हैं. लेकिन शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह उतना आसान नहीं होता, क्योंकि वहां जमीन की काफी कमी होती है.

हाइड्रोपोनिक खेती की सबसे खास बात यह है कि इसमें मिट्टी की बिल्कुल जरूरत नहीं होती. इस विधि में पौधों को उगाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर पानी का इस्तेमाल किया जाता है. यानी पौधों की जड़ों को सीधे न्यूट्रिएंट्स वाला घोल दिया जाता है, जिससे उन्हें सभी जरूरी पोषण आसानी से मिल जाता है.

इससे पौधों को मिट्टी में पोषक तत्व खोजने की जरूरत नहीं पड़ती और उनकी ग्रोथ तेजी से होती है. यही वजह है कि इस तकनीक से कम समय में बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है. इसके साथ ही इसमें पानी की खपत भी पारंपरिक खेती की तुलना में काफी कम होती है, जो इसे और भी फायदेमंद बनाता है.

देवघर कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थापित कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक कश्यप ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि यह तकनीक खासतौर पर शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है. छोटे-छोटे फ्लैट, बालकनी, छत या किचन के किसी कोने में भी हाइड्रोपोनिक सिस्टम लगाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती, बल्कि सीमित जगह में भी अच्छी मात्रा में सब्जियां उगाई जा सकती हैं. टमाटर, पालक, धनिया, लेट्यूस, मिर्च जैसी कई सब्जियां इस विधि से आसानी से उगाई जा सकती हैं. यही कारण है कि अब शहरी लोग भी खुद की ताजी सब्जियां उगाने की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि हाइड्रोपोनिक खेती भविष्य की खेती है. इस तकनीक से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि पौधों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. क्योंकि इसमें कीटनाशकों का इस्तेमाल बहुत कम या बिल्कुल नहीं होता, इसलिए इससे उगाई गई सब्जियां ज्यादा सुरक्षित और हेल्दी होती हैं. साथ ही मौसम का असर भी इस खेती पर कम पड़ता है, जिससे साल भर उत्पादन लिया जा सकता है. यही वजह है कि धीरे-धीरे यह तकनीक किसानों और शहरी लोगों दोनों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है.

हाइड्रोपोनिक खेती एक ऐसी स्मार्ट तकनीक है, जो कम जगह, कम पानी और बिना मिट्टी के भी बेहतर उत्पादन देने में सक्षम है. अगर कोई व्यक्ति अपने घर में ही ताजी और शुद्ध सब्जियां उगाना चाहता है, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आने वाले समय में यह तकनीक खेती के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकती है और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top