भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विजय को तो भगवान ही बचाएंगे, केंद्रीय मंत्री ने क्यों कहा ऐसा?...


होमताजा खबरदेश

विजय को तो भगवान ही बचाएंगे, TVK के चुनावी वादों पर केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज

Last Updated:

एच.डी. कुमारस्वामी ने डीएमके और एआईएडीएमके के गठबंधन को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि दशकों के राजनीतिक दुश्मन एक साथ नहीं आएंगे. टीवीके को दरकिनार करके सरकार बनाना एकदम नामुमकिन है. कुमारस्वामी ने कहा, ‘मुझे ऐसी कोई भी संभावना नजर नहीं आती’. उन्होंने हसन जिले में मंदिर में पूजा के बाद बयान दिया. तमिलनाडु का सियासी ड्रामा अगले दो-तीन दिन में खत्म हो जाएगा.

ख़बरें फटाफट

विजय को तो भगवान ही बचाएंगे, TVK के चुनावी वादों पर केंद्रीय मंत्री ने कसा तंजZoom

विजय की टीवीके चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. (पीटीआई)

हसन. केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में उत्पन्न राजनीतिक संकट अगले दो-तीन दिनों में हल हो सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दशकों से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डीएमके और एआईएडीएमके सरकार बनाने के लिए एक साथ आएंगे.

कर्नाटक में हसन जिले के माविनाकेरे स्थित रंगनाथ स्वामी पहाड़ी मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद कुमारस्वामी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि डीएमके और एआईएडीएमके, टीवीके को दरकिनार करके सत्ता के लिए गठबंधन करेंगी. फिलहाल मुझे ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आती.

कुमारस्वामी ने कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श कर रहे हैं और सरकार गठन के संबंध में कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, “अभी कुछ और घटनाक्रम सामने आने बाकी हैं.”

एक प्रश्न के उत्तर में कुमारस्वामी ने कहा कि राज्यपाल ने विजय को अपने समर्थकों के विधायकों के समर्थन पत्र प्रस्तुत करने को कहा है. उन्होंने कहा, “राज्यपाल राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार कार्य कर रहे हैं. इस मामले में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप का कोई सवाल ही नहीं उठता.”

तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) नेता विजय द्वारा किए गए वादों पर चिंता व्यक्त करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, “विजय को तो भगवान ही बचाएंगे.” उन्होंने सवाल किया, “तमिलनाडु का बजट 35 लाख करोड़ रुपए है, लेकिन उन्होंने जो मुफ्त योजनाओं का वादा किया है, उसके लिए कम से कम 6 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी. इतनी बड़ी रकम वे कहां से लाएंगे?”

234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच विजय ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. हालांकि राज्यपाल ने उन्हें बताया था कि पर्याप्त संख्या बल साबित करने के बाद ही पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दिया जा सकता है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top