भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में स्कूल कैंपस में मिला किशोरी का शव:दुष्कर्म के बाद हत्या...




जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किशोरी का शव बरामद किया गया है। परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह केंद्र खोलने पहुंचीं। उन्होंने परिसर में एक किशोरी को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों और लापता किशोरियों की सूची खंगाल रही है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को विद्यालय परिसर में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top