भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UPSC Recruitment 2026: प्रोफेसर और अनुवादक समेत 45 पदों पर वैकेंसी, 25...


Last Updated:

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग ने एसोसिएट प्रोफेसर और DRDO अधिकारी समेत 45 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 09 मई 2026 से शुरू हो गई है. जानिए यूपीएससी में नौकरी के लिए पात्रता, सैलरी और अप्लाई करने का पूरा तरीका.

प्रोफेसर और अनुवादक समेत 45 पदों पर वैकेंसी, लेवल 13 की मिलेगी सैलरीZoom

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में सरकारी नौकरी के लिए जल्द ही आवेदन करें

नई दिल्ली (UPSC Recruitment 2026). यूपीएससी में उच्च पदों पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग ने ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ के 45 रिक्त पदों के लिए भर्ती का बिगुल फूंक दिया है. इस बार की वैकेंसी केवल जनरल एडमिनिस्ट्रेशन तक सीमित नहीं है. इसमें रक्षा मंत्रालय से लेकर संस्कृति मंत्रालय तक के अलग-अलग विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अनुवादक जैसे पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.

यूपीएससी में सरकारी नौकरी के लिए upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. यूपीएससी ने इस भर्ती में उन विशेषज्ञों को भी मौका दिया है जो चीनी और तिब्बती जैसी भाषाओं के जानकार हैं या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अध्यापन का अनुभव रखते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई 2026 तय की गई है. आखिरी समय में यूपीएससी की वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप समय रहते सरकारी नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

UPSC भर्ती 2026: 45 पदों पर सरकारी नौकरी की बहार

संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 45 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसमें सबसे ज्यादा 29 पद डीआरडीओ (DRDO) में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड-II के हैं. इसके अलावा कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), खान मंत्रालय में सहायक खनन अभियंता और लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी. रक्षा मंत्रालय में चीनी और तिब्बती भाषा के अनुवादकों के लिए भी 1-1 पद सुरक्षित है.

यूपीएससी में नौकरी के लिए योग्यता और आयु सीमा

यूपीएससी में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. प्रोफेसर पदों के लिए शैक्षणिक अनुभव और इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो पद के अनुसार न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 वर्ष उम्र तय की गई है. आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी. सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा की डिटेल्स upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

यूपीएससी में सैलरी कितनी मिलेगी?

संघ लोक सेवा आयोग में अभ्यर्थियों का चयन उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर की गई शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और इंटरव्यू के जरिए होगा. चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा, पद के अनुसार वेतनमान लेवल 7 से 10 और शैक्षणिक पदों के लिए लेवल 10 से 13A1 तक तय किया गया है, जो केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के तहत आता है.

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क महज 25 रुपये है. वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है. आवेदन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर विजिट करके संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. विभिन्न भर्तियों के लिए मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करने पर ही फॉर्म सबमिट होगा.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top