भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत:आज भी आंधी-बारिश और...




झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। रविवार से शुरू हो रहे इस मौसम बदलाव का असर अगले चार दिनों तक देखने को मिल सकता है। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और बारिश दर्ज की गई। जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। जिससे मौसम की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से पांच मरे कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के नंदूडीह गांव में ठनका गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सरस्वती देवी (42), उनका पुत्र अंकित कुमार (12) और मुंद्रिका देवी (60) शामिल हैं। वहीं लातेहार के बालूमाथ में वज्रपात से एक युवक की जान चली गई। तीन लोग घायल हो गए। चतरा जिले के टंडवा के बड़गांव में भी एक किशोरी की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लातेहार, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है, जबकि बोकारो में यह 29.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दस डिग्री कम है। मेदिनीनगर में सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान से बांग्लादेश तक बनी टर्फ लाइन और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से आज से अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। 15 मई तक मौसम में बदलाव का रहेगा असर 10 मई यानी आज राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात के आसार हैं। 11 और 12 मई को पलामू, गढ़वा, लातेहार को छोड़कर शेष जिलों में गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। 13 मई को फिर पूरे राज्य में आंशिक बादल के साथ कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात की स्थिति बनेगी। 14 और 15 मई को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, मेघ गर्जन और तेज हवा चलेगी। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी रोजाना बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top