भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड आज का मौसमः सावधान! रांची समेत कई जिलों में मेघ गर्जन-वज्रपात...


Last Updated:

झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा. रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन का ‘यलो अलर्ट’ है. हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. खराब मौसम में लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

सावधान! रांची समेत कई जिलों में मेघ गर्जन-वज्रपात का अलर्ट, जानें तापमानZoom

झारखंड वेदर अपडेट

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज आज यानी 10 मई को भी बदला हुआ रहेगा. मौसम केंद्र रांची ने राज्य के लगभग सभी जिलों के लिए गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

इन जिलों में मेघ गर्जन-वज्रपात की संभावना 
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

तापमान का हाल
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज दिनभर बादल छाए रहने तथा रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा ट्रफ लाइन के प्रभाव से झारखंड में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले कुछ दिनों तक राज्य में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top