भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पोर्टल की सहायता से 47 मोबाइल बरामद




बोकारो पुलिस की मोबाइल बरामद अभियान में सफलता की एक नई मिसाल पेश हुई है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 47 खोए व चोरी हुए मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई में सीईआईआर पोर्टल की सहायता ली गई, जिसके जरिए पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न थानों में ऑपरेशन चलाया। हाल ही में बोकारो में मोबाइल चोरी व खोने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा ने सभी थाना प्रमुखों को सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने का निर्देश दिया था। सिटी डीएसपी आलोक रंजन के मुताबिक मोबाइल की बरामदगी में बीएस सिटी थाना सबसे आगे रहा, जहां 33 मोबाइल प्राप्त किए गए। हरला थाना ने 8, सेक्टर-4 थाना ने दो, सेक्टर-12 ने तीन और सेक्टर-6 थाना ने एक मोबाइल बरामद किया। कई लोगों को उनके मोबाइल सौंप दिए गए। मोबाइल सौंपते सिटी डीएसपी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top