![]()
_photocaption_बोकारो | चास नगर निगम क्षेत्र स्थित भोलूर बांध एक बार फिर से जलकुंभी और शैवाल से पूरी तरह भर गया है। तालाब का पानी भी मटमैला हो चुका है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। विडंबना यह है कि नगर निगम हर साल इस तालाब की सफाई पर लाखों रुपए खर्च करता है, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। भोलूर बांध केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि आसपास के लोगों की दैनिक जरूरतों और सामाजिक आस्था का भी केंद्र है। स्थानीय लोग इसी तालाब के पानी का उपयोग घरेलू कार्यों में करते हैं। फोटो – हेमंत कुमार*photocaption*
Source link