![]()
बोकारो | सिटी थाना पुलिस ने िसटी पार्क मजार का इंटरलॉक तोड़कर दानपेटी के 11 हजार रुपए और चांदी का सिक्का चुराने वाले विशाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं चोरी का दानपेटी, पैसा आदि बरामद कर लिया गया है। बताते चलें कि 07 मई को सिटी पार्क मजार के मेन गेट का इंटरलॉक तोड़कर दानपेटी से लगभग 11000 रुपए और चांदी का सिक्का चोरों ने चोरी कर लिया था। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-1सी विकास नगर निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया व उसकी निशानदेही पर झोपड़ी से सिटी पार्क मजार का दान पेटी व चोरी गई राशि व चांदी का सिक्का बरामद किया गया।
Source link