भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फर्जी फंस जाता ये शख्स, सुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या...


Last Updated:

पूछताछ में विभाष भट्टाचार्य ने बताया कि संबंधित बाइक उनके घर पर ही मौजूद है. जांच में सामने आया की घटना के समय वह अपने ऑफिस (कार्यालय) में मौजूद थे. सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है. जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या में शामिल अपराधियों ने दूसरी बाइक पर विभाष भट्टाचार्य की बाइक के नंबर का इस्तेमाल किया था. जांच में दोनों बाइक….

सुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में फर्जी फंस जाता ये शख्स, सामने आया सचZoom

धनबाद: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच की आंच धनबाद पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि जो बाइक हत्याकांड में बरामद हुई है, उसका नंबर फर्जी था. अपराधियों ने धनबाद के एक सेल कर्मी विभाष भट्टाचार्य की बाइक के नंबर का फर्जी इस्तेमाल किया था. जानकारी के अनुसार हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक के नंबर के आधार पर बंगाल पुलिस धनबाद के पाथरडीह पहुंची थी. पुलिस सेल कर्मी से घंटों पूछताछ की.

सूत्र बता रहे हैं कि हत्या में प्रयुक्त बाइक का नंबर सेल के चास नाला कार्यालय में कार्यरत विभाष भट्टाचार्य के नाम पर दर्ज है. वह पहले पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में कार्यरत थे. कुछ वर्ष पहले उनका तबादला चास नाला किया गया था. सूत्रों के अनुसार, देर रात को बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची. पाथर डीह थाना में उन्हें बुलाकर पूछताछ की गई. पुलिस ने उनके घर जाकर बाइक का सत्यापन भी किया है. बाइक घर पर थी.

पूछताछ में विभाष भट्टाचार्य ने बताया कि संबंधित बाइक उनके घर पर ही मौजूद है. जांच में सामने आया की घटना के समय वह अपने ऑफिस (कार्यालय) में मौजूद थे. सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है. जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या में शामिल अपराधियों ने दूसरी बाइक पर विभाष भट्टाचार्य की बाइक के नंबर का इस्तेमाल किया था. जांच में दोनों बाइक के मॉडल और रंग में भी अंतर पाया गया है. इसके बाद पुलिस ने भट्टाचार्य को छोड़ दिया.

उल्लेखनीय है कि 6 मई की रात पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में गोली मारकर चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. सूत्र बता रहे हैं कि इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में बंगाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है और विशेष जांच दल विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top