भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Beuty Tips: गर्मी की झुलसी त्वचा को बनाएं ग्लोइंग! किचन में रखी...


Last Updated:

Beuty Tips: रांची की फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता गर्मी में चेहरे पल लुक लाने के लिए एक आसान ट्रिक बताती है. उन्होंने कहा कि एलोवेरा जेल, शहद और हल्दी से हफ्ते में दो बार हल्का मसाज करना है. उन्होंने कहा कि इससे स्किन टैन, दाग धब्बे और कील मुंहासे गायब हो जाएंगे. आइये जानते हैं इसके बारे में

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर लोग अपने घरों में ही 1-2 चीज का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को स्वस्थ रखते हैं. इनमें एलोवेरा जेल, शहद और थोड़ा सा हल्दी शामिल होता है. इन तीनों को मिला लेते हैं और चेहरे पर मसाज करते हैं. हफ्ते में 2 बार मसाज होता है और रात में सोने के पहले अगर आप 5 मिनट मसाज करके सो जाते हैं और ऐसा 3 हफ्ते तक करते हैं तो आपको बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा. आइये जानते हैं क्या-क्या होगा फायदा.

रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता ने बताती हैं कि एलोवेरा जेल में 99% पानी होता है और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है. गर्मी में स्किन टैन हो जाती है या फिर चेहरे पर धूप की वजह से लाल निशान हो जाते हैं. इन सब के लिए भी एकदम परफेक्ट है. यह ट्रिक पुराने दाग धब्बे को भी हटा देते हैं. इसमें विटामिन ए, बी, सी जिंक और कई तरह के मिनरल और हल्दी भी एंटीबैक्टीरियल हैं.

हल्दी और शहद है एंटीबैक्टीरियल

उन्होंने बताया कि हल्दी और शहद दोनों ही एंटीबैक्टीरियल हैं. हल्दी में कई सारे एंटीबैक्टीरियल व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जो चेहरे में कील मुंहासे से लेकर सूजन को कम करता है और वहीं शहद भी आपके चेहरे में जो डलनेस या फिर चेहरे में गंदगी की परत जम गई है, उसे हटाने का काम करता है. यानी कि यह चेहरे के लिए नेचुरल क्लीनिंग एजेंट का काम करता है.

ऐसे में जब आप यह तीनों को मिला लेते हैं तो बढ़िया पेस्ट बनकर तैयार होता है, जो आपके दाग-धब्बे और गंदगी के लिए रामबाण है. बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि मसाज करते समय अधिक जोर नहीं लगाना है. एक ही डायरेक्शन में हल्के हाथों से कम से कम 5 मिनट तक मसाज करना है और वही जो पुरानी महिलाएं हैं, जैसे जिनका उम्र 50-60 है. उनको जोर-जोर से करना है. मतलब उनको थोड़ा सा ताकत लगाकर मसाज करना है.

मसाज करने से मिलेगा शानदार रिजल्ट

ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता बताती हैं कि इसके बाद आपको काफी शानदार रिजल्ट देखने को मिलेगा. ऐसा 2 हफ्ते में ही स्किन से दाग धब्बे हल्के होने लगेंगे, स्किन टाइट होगी और आपको लगेगा आप एक बार फिर से यंग हो गये हैं. ऐसे में किचन में रखा हुआ बस यह दो-तीन चीज का इस्तेमाल करके आप अपने सपनों का स्किन पा सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top