बोकारो | सिटी थाना पुलिस ने चाकू मारकर जख्मी करने के आरोपी को जब पकड़ा तो परिजनों ने रविवार को एक वीडियो वायरल किया, जिसमें पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया। इस पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि वीडियो वायरल कर पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की गई है। जबकि मामला उल्टा ही है। उन्होंने बताया कि बीते 19 अप्रैल को दुंदीबाद स्थित केतारी गली में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, इसमें एक पक्ष के लोग थाना आए, जिसमें से एक व्यक्ति को हल्का िसर में चोट लगा था। सर में चोट के कारण करण कुमार का इंजरी काट कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा था कि सूचना मिली कि जो पक्ष थाना गया हुआ है ये सभी मिलकर वहीं के देव कुमार साव को गला एवं छाती में चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घायल देव कुमार को सदर अस्पताल से बीजीएच रेफर किया जा रहा है, इसकी जानकारी होने पर आरोपी भागने लगे। जब थाना पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा इन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया गया तो महिलाओं ने जबरन छुड़ाने का प्रयास किया गया। इस पर आरोपी हरेराम साव व करण साव को वादी ज्ञानचंद्र साव की शिकायत पर जेल भेजा गया था।
Source link