भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अभिषेक सिंघवी का खेल, फिर थलापति विजय को CM बनाने में तारणहार...


होमताजा खबरदेश

अभिषेक सिंघवी का खेल, फिर विजय को CM बनाने में तारणहार बनी 5 MLAs वाली पार्टी

Last Updated:

Thalapathy Vijay Abhishek Singhvi: तमिलनाडु में आखिरकार TVK की सरकार बन गई. थलापति विजय ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. विजय को प्रदेश के टॉप पोस्‍ट तक पहुंचाने में पर्दे के पीछे एक ऐसे शख्‍स का प्रयास शामिल है, जो विपक्षी दलों के लिए सबसे बड़े संकटमोचक बने हुए हैं. इनके प्रयासों से ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ सके थे.

अभिषेक सिंघवी का खेल, फिर विजय को  CM बनाने में तारणहार बनी 5 MLAs वाली पार्टीZoom

अभिषेक मनु सिंघवी के प्रयासों से TVK चीफ थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री बनने में सफल रहे. (अभिषेक सिंघवी के X अकाउंट से साभार)

Thalapathy Vijay Abhishek Singhvi: तमिलनाडु में तमाम तरह के राजनीतिक और कानूनी दांव-पेच के बाद थलापति विजय की अगुआई में TVK की सरकार बन गई है. राज्‍यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने थलापति विजय को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई. 107 विधायकों वाली पार्टी TVK के लिए तमिलनाडु में सरकार बनाना इतना आसान नहीं रहा. पर्दे के पीछे एक ऐसे शख्‍स ने कानूनी लड़ाई लड़ी जो पिछले कई साल से विपक्ष के लिए संकटमोचक बने हुए हैं. जी हां…आपने सही समझा. कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्‍यसभा सदस्‍य अभिषेक मनु सिंघवी ने विजय के सामने आई कानूनी अड़चनों को दूर किया तब जाकर तमिलनाडु में TVK की सरकार बन सकी. अभिषेक सिंघवी पिछले 8-10 दिनों से लगातार पर्दे के पीछे से सक्रिय थे. मद्रास हाईकोर्ट में विजय की पार्टी के विधायक के लिए कानूनी दलीलें पेश कीं. TVK की तरफ से गवर्नर अर्लेकर को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए चिट्ठी ड्राफ्ट करने में मदद की. इन तमाम कानूनी और संवैधानिक कोशिशों के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया. विजय ने 120 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्‍यपाल को सौंपी थी.

तमिलनाडु की सियासत में नई सरकार के गठन के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता Abhishek Manu Singhvi एक बार फिर तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए कानूनी संकटमोचक बनकर उभरे हैं. रविवार को जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह में मंच साझा किया, वहीं सिंघवी मद्रास हाईकोर्ट में TVK विधायक एस. सेतुपति के मामले में पैरवी करते नजर आए. तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से TVK विधायक एस. सेतुपति ने पूर्व डीएमके मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था. इस सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद को सरकार के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन की बहुमत स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है. ऐसे में सिंघवी की अदालत में मौजूदगी को राजनीतिक और कानूनी दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top