![]()
लोहरदगा|जिला सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगातार 204वें सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी व नस के विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय कुमार, सचिव संजय चौधरी व राजेश गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पअर्पित कर किया। शिविर में 52 लोगों ने अपने स्वास्थ्य से संबंधित जांच कराकर लाभान्वित हुए। वहीं शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट व ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांच को गई। इसके अलावा अन्य सभी जटिल जांचें आधे खर्च पर कराई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी का एक ही उद्देश्य है हर जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचना। नर सेवा ही नारायण सेवा है। डॉ. मृत्युंजय कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रहते। मौके पर अतुल सर्राफ, शंभू शर्मा, अंजलि सर्राफ, शोभा देवी, राजेश गुप्ता, हेमंत प्रजापति, मो. सोनू, अशोक अग्रवाल, श्याम महतो, सीमा देवी, कांति देवी, शोभा देवी, मेरी देवी, सच्चिदानंद अग्रवाल, शिमला देवी, अमृत देवी, हरि उरांव, सत्यप्रकाश कुमार, वीरेंद्र सहदेव, संध्या देवी, राजेश गुप्ता, रामजी प्रसाद, अशोक अग्रवाल, मीना देवी, शंभू सिंह, उदय कसेरा, दीपिका साहू, राजेश साहू, प्रभा देवी, राजेश अग्रवाल, रमेश शर्मा, प्रकाश गुप्ता, तपेश्वर अग्रवाल, किशोर अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link