भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मनोहरपुर में बरातियों की पिकअप पुल से गिरी:बारात से लौट रहे थे...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उंधन गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बारात से लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना के बाद खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 फीट नीचे गिरा वाहन जानकारी के अनुसार, बारंगा गांव से रविवार शाम एक बारात आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज गांव गई थी। बारात में शामिल कुछ युवक पिकअप वाहन संख्या जेएच 06 सी/7345 में बाजा और साउंड सिस्टम लेकर गए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी युवक उसी वाहन से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे उंधन गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को राउरकेला रेफर किया गया इस हादसे में मृतकों की पहचान बारंगा गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन गोप और गोपीपुर निवासी 25 वर्षीय दशरथ सरदार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों में सूरज महतो, गोपी मोदी, राहुल गोप, सौरभ लोहार, शिशुपाल मोदी और सुरेश गोप शामिल हैं। घटना के बाद वाहन में सवार अन्य युवकों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top