Last Updated:
Ranchi Vegetable Seed Farming: रांची के कमलेश पॉलीहाउस में पत्तागोभी, मिर्ची, करेला समेत 15 से 20 सब्जियों के बीज तैयार करते हैं. इसके बाद वह किसानों को बेचते हैं. इससे हर महीने वह हजारों ट्रे बेचकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले कमलेश जो की खास तौर पर सारे सब्जियों के बीज तैयार करने का काम करते हैं. वह पत्तागोभी, मिर्ची, फुलगोभी, करेला जितनी भी सब्जियां होती हैं, यह उन सभी सब्जियों का बीज तैयार करते हैं और किसानों को बेचने का काम करते हैं. उन्होंने इसके लिए अपना पॉलीहाउस बनाया हुआ है. ऐसे में चाहे बरसात हो या गर्मी हो, मौसम की कोई टेंशन नहीं होती है. एक ट्रे की कीमत ₹90 तक होती है. जहां एक महीने में 1000 ट्रें तक आराम से बिक्री कर देते हैं.
कमलेश ने लोकल 18 को बताया कि एक बीज को तैयार होने में 15 से 20 दिन का समय लगता है. 500 बीज एक बार तैयार करता हूं और 15 दिन के बाद फिर से 500 बीज तैयार करते हैं. मतलब की दो बार करके 1000 बीज का ट्रे एकदम तैयार कर लेते हैं. इससे सारा का सारा आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है. यही नहीं, आसपास के जितने भी किसान हैं, सब उनके कस्टमर हैं. इसके साथ ही 30 किलोमीटर दूर से भी किसान उनका बीज खरीदने आते हैं.
कड़ी मशक्कत के बाद तैयार होती है बीज
कमलेश बताते हैं कि बीज तैयार करने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है. जैसे मान लीजिए करेला का बीज है तो उसमें दूसरे तरह की खाद की भी जरूरत पड़ती है. अगर पत्तागोभी है तो गोबर खाद, मिर्ची है तो केंचुआ खाद. मतलब आपको बहुत सोच समझकर के खाद का चयन भी करना पड़ता है. तभी बीज मजबूत होगा, अगर बीज मजबूत नहीं हुआ तो पौधे और फसल उतनी अच्छी नहीं होगी और किसान भी खुश नहीं होंगे.
कमलेश ने बताया कि उन्होंने खेत के बीचो-बीच पॉलीहाउस बना रखा है. इसीलिए मुझे मौसम का कोई टेंशन नहीं है. इतनी गर्मी और कड़ी धूप में भी आराम से उनका सारा काम हो जाता है. पानी पटाने से लेकर हर चीज वह अपने हाथों से करते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि एक बार खाद तैयार करने के बाद हर दिन सुबह में मात्र 2 घंटा देना होता है. बस ऐसे में अन्य कामों में भी समय दे पाता हैं और इससे अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है.
बीज से है लाखों की कमाई
उन्होंने बताया कि इससे उनकी आराम से लाखों की कमाई हो जाती है. इससे वह इन पैसों से अपने खेत में और अन्य साग सब्जी को उगाने में खर्च करते हैं. अब पहले से जीवन भी उनका बदल गया है. अब जरूरत के साथ शौक भी पूरी होती है. आज उनके पास 15 से 20 सब्जी के बीज मिल जाएंगे, जो आप नाम लीजिए. जैसे बिंस से लेकर भिंडी, नेनुआ, झिंगी, बैंगन, टमाटर जो चाहेंगे, वह आसानी से मिल जाएगा. इसीलिए किसान यहां पर आते हैं और एक बार में 25 से 30 ट्रे लेकर जाते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें