भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...




जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। इस घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे मृतक की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाईपहाड़ी निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुंडू के रूप में हुई है। प्रमोद उलीडीह स्थित एक आई क्लीनिक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार को ड्यूटी खत्म कर वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल युवकों की पहचान मुखियाडांगा निवासी विशाल और मोनू के रूप में हुई है। वे दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रही प्रमोद की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण हादसा भीषण हुआ। दुर्घटना में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top