भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में जंगली हाथी का तांडव, घर तोड़ा:मलबे में दबकर 7 साल...




गुमला जिले के भरनो मुख्यालय से सटे कुम्हरों गांव में देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव निवासी मंगरीता कुमारी के मिट्टी के घर को दो अलग-अलग जगहों से तोड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय मंगरीता अपनी दो बेटियों सात वर्षीय अनुष्का और ढाई वर्षीय अंशु के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच अचानक हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी। जिससे दीवार का मलबा सीधे उस पलंग पर गिरा, जहां तीनों सो रही थी। इस हादसे में अनुष्का कुमारी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि मां ने छोटी बेटी को लेकर किसी तरह खुद को बचा लिया। हादसे की कुछ तस्वीरें देखें… बच्ची के कमर में आई गंभीर चोट घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अनुष्का के कमर में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि मंगरीता कुमारी के पति शंकर उरांव रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में ईंट भट्ठा में काम करने गए हुए हैं, जिससे महिला घर में अपनी दोनों बेटियों के साथ अकेली रहती है। अचानक हुए इस हमले से परिवार पूरी तरह सहम गया है। घरेलू सामान तबाह, धान खाकर चले गए हाथी के उत्पात में घर के अंदर रखा पलंग, अलमारी, कुर्सी, टेबल और बर्तन समेत कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा घर में रखा करीब दस क्विंटल धान भी हाथी ने खा लिया और काफी मात्रा में बर्बाद कर दिया। मंगरीता के अनुसार, हाथी करीब एक घंटे तक घर के आसपास घूमता रहा। जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बना रहा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। वन विभाग की टीम पहुंची। घटना के बारे में जानकारी लेते हुए, पीड़ित महिला को बच्ची के इलाज हेतु तत्काल 10 हजार रुपए दिए।बाकी प्रक्रिया के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top