भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

परीक्षा माफिया की तलाश में रांची पुलिस का बिहार में छापा; कार्रवाई...




एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच तेज एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले माफियाओं की तलाश में रांची पुलिस की एक टीम बिहार में छापेमारी कर रही है। पुलिस यहां पांच आरोपियों की तलाश में जुटी है। सभी आरोपी पटना, हाजीपुर और जहानाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने पटना और हाजीपुर में छापेमारी भी की, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नौ मई को रांची के पिस्कामोड़ स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान छह अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि उनके कंप्यूटर सिस्टम का रिमोट एक्सेस लेकर दूर बैठे सॉल्वर प्रश्नपत्र हल कर रहे थे। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, सेंटर अधीक्षक राकेश कुमार मौके से फरार हो गया। फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के दस्तावेजों में इसका मालिक सौरव आनंद है, जो पटना का रहने वाला है। यह भी पता चला है कि वह सरकारी नौकरी में है। राकेश की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा राज, किस शहर में बैठे हुए थे सॉल्वर रांची पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रश्नपत्र कहां से हल किए जा रहे थे। जांच में पता चला है कि सॉल्वर ने सेटिंग वाले अभ्यर्थियों के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लिया था। पुलिस का मानना है कि राकेश की गिरफ्तारी के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि सॉल्वर किस शहर में बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे। अब तक इस मामले में अभ्यर्थी ऋषिकेश कुमार यादव, आर्यन कुमार, राहुल कुमार, रवि रंजन कुजूर, राजकुमार और अनु कुमारी को जेल भेजा जा चुका है। सभी बिहार के रहने वाले हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top