Last Updated:
Prateek Yadav Last Post: प्रतीक यादव का संदिग्ध निधन, डिप्रेशन और जहर की आशंका पर जांच, गुरुग्राम मेदांता में इलाज चल रहा था, आखिरी पोस्ट में EA 300 उड़ाते हुए टॉप गन जैसी फीलिंग लिखी

टॉप गन फीलिंग वाली प्रतीक यादव की सोशल मीडिया पर लास्ट पोस्ट क्या है?
Prateek Yadav last Social Media Post: प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक निधन हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रतीक यादव डिप्रेशन में थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता में इलाज भी चल रहा था. मौत के पीछे जहर की आशंका के चलते अब जांच का दायरा बढ़ने वाला है, लिहाजा प्रतीक से जुड़े लोगों के बजाय अब प्रतीक के सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियां भी जांच की जद में आ सकती हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले प्रतीक अक्सर अपनी पोस्ट डालते थे और उससे उनके हाल-चाल में बारे में अंदाजा भी लगाया जाता था. आइए आपको बताते हैं कि निधन से ठीक पहले प्रतीक ने आखिरी पोस्ट क्या की थी और उसमें क्या कहा था?
इस पोस्ट में प्रतीक ने कैप्शन लिखा, ‘इंजन दहाड़ उठा, आसमान ने रास्ता दिया और मैंने पूरी तरह कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया. EA 300 विमान के cockpit में बैठकर Gs खींचते हुए, बादलों को चीरता हुआ और हवा में बहता हुआ..
बिल्कुल टॉप गन वाली फीलिंग! बहुत intense, तेज और यादगार पल. ये था एड्रेनालिन का प्योरेस्ट फॉर्म.’
प्रतीक इस वीडियो में हंसते हैं, हाथ हिलाते हैं और रोमांच को फील करते हैं.
बता दें कि इसी से मिला-जुला एक वीडियो प्रतीक ने 8 फरवरी 2026 को भी पोस्ट किया था. इसमें भी वह आसमान में रोमांच को महसूस कर रहे थे, ऐसे में ठीक दो महीने बाद फिर से वे उसी थ्रिल को शायद मिस कर रहे थे और उन्होंने इसे पोस्ट किया.
हालांकि प्रतीक की सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर उनके बेहद संवेदनशील होने की ओर इशारा कर रही हैं. अक्सर पोस्ट्स में वे जानवरों के प्रति दयाभाव रखने, जानवरों को भी प्रेम करने की लोगों को नसीहत देते नजर आ रहे हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ही बता रही हैं कि वे अपने पालतू कुत्ते और जानवरों के प्रति भी काफी भावुक और संवेदनशील थे.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें