भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मधुपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव धराया:चोरी की कोशिश करते पकड़ा,...




देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देर रात नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम रेलवे न्यू कॉलोनी इलाके में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में लोहे की रॉड लेकर घूमता नजर आया। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख वह भागने लगा। गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। अपराधी पर पूर्व से कई मामले दर्ज गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी की पहचान डंगालपाड़ा निवासी 59 वर्षीय कोल्हा यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि वह रेलवे न्यू कॉलोनी क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ मधुपुर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। पुलिस को उसकी तलाश थी। अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद पुलिस अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उनका कहना है कि कोल्हा यादव की गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही, आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top