भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वारंटी ने स्टीयरिंग मोड़ा, पुलिस वैन पलटी:गढ़वा में छापेमारी से लौट रहे...




मंगलवार की रात करीब नौ बजे खरौंधी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अमरोरा गांव में गैस गोदाम के पास मोड़ पर नई पुलिस वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें हवलदार राम प्रसाद महतो और ड्राइवर सह चौकीदार रिंकू जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों में एएसआई सिल्वेस्टर कच्छप, आरक्षी दिनेश ठाकुर और गौतम राजा शामिल हैं। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। आरोपी ने अचानक मोड़ा स्टेरिंग पुलिस के अनुसार, नगर उंटारी डीएसपी के निर्देश पर खरौंधी थाना की टीम मझिगवां पंचायत स्थित एक गांव में छापेमारी करने गई थी। वहां से मनोज पासवान नामक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे लेकर थाना लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने अचानक वाहन का स्टेरिंग मोड़ दिया। जिससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना तेज था कि गाड़ी में बैठे सभी पुलिसकर्मी अंदर ही फंस गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपी भागने की कोशिश में पकड़ा गया घटना के तुरंत बाद टेंपो चालक कामेश्वर यादव और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वैन से बाहर निकाला। उन्हें टेंपो से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए नगर उंटारी रेफर किया गया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी मनोज पासवान ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना थाना को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ थाना ले गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top