भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

युवा आजसू के नेता मेयर से​ मिले, होल्डिंग टैक्स घटाने की मांग...



रांची| युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची नगर निगम की मेयर रौशनी खलखो से मुलाकात कर शहर की जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने किया। ज्ञापन में होल्डिंग टैक्स में हालिया बढ़ोतरी वापस लेने, पेयजल आपूर्ति सुधारने, मोहल्लों की सड़कों की मरम्मत कराने और मानसून को देखते हुए नालियों की सफाई व दुरुस्ती की मांग रखी गई। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सभी पार्कों के सौंदर्यीकरण और नगर निगम क्षेत्र के तालाबों के जीर्णोद्धार व सफाई की मांग भी शामिल है। अमित यादव ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मेयर ने उनकी मांगों पर गंभीरता से सुनते हुए 15 दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top