भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नर्सों की सेवा, समर्पण और धैर्य को बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़



ईएसआईसी अस्पताल में मंगलवार को इंटरनेशनल नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डीन इंचार्ज डॉ. एचके कदलीमटी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीत कुमार, डीएमएस डॉ. मधुलिका सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉक्टरों ने नर्सों की निस्वार्थ सेवा, धैर्य और समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान को चिकित्सा जगत की रीढ़ बताया। डीन इंचार्ज और चिकित्सा अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें केवल चिकित्सा सहायिका नहीं, बल्कि मरीजों की रिकवरी और पूरी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और विपरीत समय में भी नर्सें अपने परिवार की चिंता किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। इस अवसर पर डॉक्टरों और नर्सों ने मिलकर केक काटा। साथ ही नर्सों को उपहार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना और अदिति ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शर्मा, डॉ. कश्मीरा, डॉ. पंकज, डॉ. हृदयेश, संजय, ए. मिश्रा, सारिका, कामिनी, अर्चना, रेणु, रीता, सुमन, जयंती सहित अन्य नर्सें उपस्थित थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top