भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50KM की रफ्तार से आंधी-बारिश! रांची, पलामू… झारखंड में फिर बरसेंगे बादल,...


Last Updated:

Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज मिला-जुला मौसम रहने वाला है. आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. इसके अलावा रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू में 40 से 60 किमी तेज हवाएं भी चल सकती है

ख़बरें फटाफट

50KM की रफ्तार से आंधी-बारिश! रांची, पलामू... झारखंड में आज फिर बरसेंगे बादलZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में आज का मौसम मिला-जुला रहने वाला है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भीषण गर्मी बरकरार रहेगी. आज गरज-चमक के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पूर्वी और मध्य झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, दुमका आदि जिलों में यह गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है. IMD ने आज के लिए वज्रपात और बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 38/25 130
पलामू 40/26 120
जमशेदपुर 41/27 120
हजारीबाग 40/25 150

जानें सबसे अधिक और कम तापमान वाले जिले

झारखंड में आज पलामू और आसपास के पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 38-41°C तक पहुंच सकता है. यहां गर्मी का असर ज्यादा दिखाई देगा. इसके अलावा रांची और नामकुम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान 22-25°C के आसपास रह सकता है. हालांकि इन जिलों में गर्मी की कोई संभावना नहीं है. जहां रांची में अधिकतम 36-38°C के आसपास रहने की उम्मीद है. जबकि जमशेदपुर और धनबाद में दिन का पारा 39-40°C तक जा सकता है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

जानें बीते दिन झारखंड का कैसा रहा था मौसम

झारखंड के कुछ जिलों में बीते दिनों हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान देखा गया. सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ के अमरापारा में 52 मिमी दर्ज हुई. जबकि रांची, रामगढ़, कोडरमा, तिलैया आदि इलाकों में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई. वहीं, सबसे ज्यादा गर्मी पलामू के दलतोंगंज में रही, जहां अधिकतम तापमान 41.2°C पहुंच गया था. कई पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना रहा. वहीं, सबसे कम तापमान रांची के नामकुम में 19.8°C दर्ज किया गया. रांची में दिन का पारा 31-35°C के आसपास दर्ज किया गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top