भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CBSE 12वीं रिजल्ट में गुमला के छात्रों का जलवा! कॉमर्स में जिला...


Last Updated:

सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद गुमला में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. गुमला जिला का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. विज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के अभिषेक कुमार 95.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बने. वहीं कॉमर्स में डीएवी प्लस टू के अच्युत कुमार व सक्षम अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. रिजल्ट जारी होने के बाद अच्युत कुमार के परिवार में काफी खुशी का माहौल था.

CBSE 12वीं रिजल्ट में गुमला के छात्रों का जलवा!कॉमर्स में जिला टॉपर बने अच्युतZoom

गुमला का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

गुमला: सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. गुमला जिले का रिजल्ट इस बार शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूलों में उत्साह का माहौल है. जिले के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया.

गुमला में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के छात्र अभिषेक कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. वहीं कॉमर्स संकाय में डीएवी प्लस टू के अच्युत कुमार और सक्षम अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनने का सम्मान हासिल किया. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के घरों में खुशी का माहौल बन गया.

बेटे की सफलता पर पूरे परिवार में उत्साह
कॉमर्स टॉपर अच्युत कुमार के परिवार में बेटे की सफलता को लेकर खास उत्साह देखा गया. माता-पिता ने बेटे को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया. अच्युत कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग की वजह से ही उन्हें यह सफलता मिली है. अच्युत ने बताया कि वह आगे चलकर सीए बनना चाहते हैं और इसके लिए तैयारी शुरू करेंगे.

कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी
वहीं सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के राष्ट्रीय परिणामों की बात करें तो इस साल कुल 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए. इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा. पिछले साल यानी 2025 में यह आंकड़ा 88.39 फीसदी था. ऐसे में इस बार पास प्रतिशत में 3.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया. एक बार फिर लड़कियों ने बेहतर परिणाम देकर अपनी प्रतिभा साबित की है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top