भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में ग्राम विकास योजना पर मुखिया रामेश्वर वर्मा ने साझा किए...



गिरिडीह| अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में आयोजित 12 दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स के तहत बुधवार को “लोकल डेमोक्रेसी” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में भारत के नौ राज्यों से आए एनजीओ प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिकल कर रहे लेक्चरर तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।गिरिडीह सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत के मुखिया रामेश्वर वर्मा को ग्राम विकास योजना विषय पर अपने अनुभव और विचार साझा करने का अवसर मिला। उन्होंने पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के निर्माण, ग्रामीण भागीदारी और स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।मुखिया रामेश्वर वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि ग्राम विकास योजना तभी सफल हो सकती है, जब उसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top