भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dhanbad Service Center Gate Suspicious Object Found


धनबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित प्रेमसंस होंडा सर्विस सेंटर के मुख्य गेट के पास गुरुवार सुबह एक संदिग्ध वस्तु मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में गेट के पास बम जैसी वस्तु दिखाई दे रही है, जो बगल से लुढ़क गई थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। घटनास्थल पर जमीन पर बारूद जैसे पाउडर के अंश भी पाए गए हैं।

सरायढेला थाना के एसआई अनूप कुमार ने बताया कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा डराने का प्रयास हो सकता है। इस घटना में किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की दोबारा पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय विधायक राज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्ध वस्तु के वास्तविक स्वरूप का पता लगाने में जुटी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top