भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उसरी नदी बचाने के लिए 2 को बनेगी मानव शृखला




भास्कर न्यूज | गिरिडीह उसरी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से बालमुकुंद फैक्ट्री को पानी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव के विरोध में 2 अगस्त को गंगापुर–टुंडी रोड से डांडीडीह तक मानव शृखला बनाई जाएगी। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। उसरी बचाव अभियान ने आम जनता, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और पर्यावरण प्रेमियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।उसरी बचाव अभियान के सदस्यों ने कहा कि उसरी नदी गिरिडीह की प्राकृतिक धरोहर है और इसके जल का अंधाधुंध दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभियान के अनुसार, पूर्वी क्षेत्र पहले से ही पेयजल संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में यदि नदी का पानी उद्योगों को दिया गया तो भविष्य में जल संकट और गहरा सकता है। अभियान के कोर कमेटी सदस्य डॉ. समीर राज चौधरी ने कहा कि उसरी नदी को बचाना पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आम जनता के हिस्से का पानी उद्योगों को देने का प्रयास जनहित के खिलाफ है और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।अभियान के सदस्य आलोक मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, राजेश सिन्हा ने बताया कि उसरी बचाव अभियान के सैकड़ों सदस्य मानव श्रृंखला में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उसरी फॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर नदी से पानी उठाने की योजना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और गैर-राजनीतिक स्वरूप में होगा। मानव श्रृंखला के दौरान केवल तिरंगा ध्वज का उपयोग किया जाएगा और सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर उसरी नदी संरक्षण का संदेश देंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top